1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. manmohan singh net worth property and investment

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह?

manmohan singh property
Manmohan singh net worth : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के नायक मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त सचिव और वित्तमंत्री के रूप में काम कर चुके मनमोहन सिंह सादगी की मिसाल थे। उनके निधन के बाद अब लोग जानना चाहते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति थी।
 
मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरुशरण कौर और 3 बेटियां हैं। प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद वे राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थे। उन्होंने अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ ही बिताया। ALSO READ: क्यों हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे मनमोहन सिंह, जानिए पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी ये रोचक बात
 
6 बार राज्यसभा सांसद रहे मनमोहन सिंह के पास करोडों की संपत्ति है। 2018 में मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करते समय मनमोहन सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 15.77 करोड़ रुपए बताई थी। एफिडेविट के मुताबिक साल 2018-19 में उनकी कुल कमाई करीब 90 लाख रुपए थी।
 
उनकी आवासीय संपत्तियों और बैंक जमा के अलावा, चंडीगढ़ और दिल्ली में उनके अपार्टमेंट की कीमत 11 साल पहले 7.27 करोड़ रुपए थी। तब से उनकी कीमत में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। 2013 में उनके एसबीआई खाते में जमा और निवेश में कुल 3.46 करोड़ रुपए थे। ALSO READ: पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते थे मनमोहन सिंह, ब्रिटेन के पीएम से क्यों कही थी यह बात
 
एफिडेविट में यह भी बताया गया था कि उनके ऊपर कोई बकाया कर्ज नहीं था। उनके पास 30,000 रुपए की नकदी और 3.86 लाख रुपए के गहने थे। पोस्टल सेविंग स्कीम में उनके पास 12 लाख 76 हजार रुपये थे। 2013 में उनके पास एक मारुति 800 कार भी थी। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्यों हमेशा नीली पगड़ी पहनते थे मनमोहन सिंह, जानिए पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी ये रोचक बात