रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. manipur violence : school burnt in vishnupur
Written By
Last Modified: रविवार, 23 जुलाई 2023 (10:32 IST)

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, बिष्णुपुर में जलाया स्कूल, चुराचांदपुर में भारी गोलीबारी

Manipur violence
Manipur Violence : मणिपुर के इंफाल, चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिले में एक बार फिर जमकर हिंसा हुई। चुराचांदपुर के तुरबुंग में 2 गुटों में जमकर गोलियां चली। उपद्रवियों ने विष्णुपुर जिले में एक स्कूल में आग लगा दी।
 
विष्णुपुर के थोरबुंग में महिलाओं ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुकी समुदाय के 100 से अधिक लोगों ने बिष्णुपुर जिले की ट्रोबुंग ग्राम पंचायत में मैतेई समुदाय के कुछ घर और एक स्कूल जला दिया। 
 
कुंबी से भाजपा विधायक सनासम प्रेमचंद्र सिंह ने बताया, ये सभी चुराचांदपुर जिले से आए थे और अचानक हमला बोल दिया।
 
इस बीच मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 21 जुलाई को गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई थी। उन्हें 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 80 से अधिक दिनों से जातीय हिंसा जारी है। राज्य में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सुरक्षा के लिए CRPF, BSF और असम रायफल के जवान तैनात हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta