शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mamata banerjee attacks PM Modi
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 अगस्त 2023 (15:53 IST)

ममता का पीएम मोदी पर पलटवार, भाजपा नहीं चाहती देश में गरीब जीवित रहें

mamata banerjee
Mamata Banerjee attacks PM Modi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बिना किसी सबूत के विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि भाजपा नहीं चाहती कि देश के गरीब लोग जीवित रहें।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जी-20 भ्रष्टाचार-रोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की सख्त नीति है। इस पर ममता ने कहा ‍कि पीएम केयर्स फंड’, राफेल सौदे, नोटबंदी जैसे मुद्दों से घिरे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर नहीं बोल सकते हैं।
 
ममता ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं। वह बिना किसी सबूत के बोल रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि देश में कोई गरीब जीवित रहे। वह भ्रष्टाचार पर नहीं बोल सकते, क्योंकि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं, चाहे वह राफेल विमान सौदा हो या नोटबंदी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उनकी टिप्पणी जाहिर तौर पर प्रधानमंत्री के उस आरोप का जवाब है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष संसद में मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहता था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
प्रियंका गांधी के 50% कमीशन वाले ट्‍वीट पर बवाल, इंदौर के संयोगितागंज थाने में शिकायत