खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बताया एक साल में क्या-क्या हुआ महंगा
नई दिल्ली। 2022 की विदाई करीब है। लोग नए साल के स्वागत के लिए बेताब हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर बताया कि 1 साल में क्या-क्या महंगा हुआ है और आम लोगों को इन वस्तुओं के कितने ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि वंडरफुल ईयर नहीं, आम इंसान की रसोई के लिए तो ये 'Distressful Year' रहा!
खरगे ने ट्वीट कर कहा कि 1 साल में गैस सिलेंडर 200 रुपए महंगा हुआ। दूध के दाम औसतन 10 रुपए बढ़े हैं। तुवर व अरहर की दाल 10 रुपए महंगी हुई। खाद्य तेल 15-20 रुपए तक महंगा हुआ। आटे के दाम 25% तक बढ़े! उन्होंने आगे कहा कि वंडरफुल ईयर नहीं, आम इंसान की रसोई के लिए तो ये 'Distressful Year' रहा!
सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो गया। इसे 366.8 हजार लोगों ने देखा। 3,360 हजार लोगों ने रिट्वीट किया और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया।
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि सोचने वाली बात है कि मोदी सरकार गरीबों से वोट लेकर उनका ही शोषण कर रहीं है और सिर्फ चंद उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। यह एक असंवेदनशील सरकार है।
.@narendramodi जी,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 29, 2022
एक साल में -
गैस सिलेंडर 200 महंगा हुआ।
दूध के दाम औसतन 10 बढ़े हैं।
तूर/अरहर की दाल 10 महंगी हुई।
खाद्य तेल 15-20 तक महंगा हुआ।
आटे के दाम 25% तक बढ़े !
"Wonderful Year" नहीं,
आम इंसान की रसोई के लिए तो ये "Distressful Year" रहा !
वहीं पंकज जाट ने कहा कि आप लोग कभी किसान को उसकी फसल का अच्छा भाव मिलने नही देंगे, क्योंकि आपको दाल, आटा, तेल और दूध का 10 रुपए भाव बढ़ना अधिक लग रहा लेकिन उसी किसान को खाद पर 800 रुपए और बीज पर 7.5 से 13 हजार तक देने पड़ रहे हैं, वो नहीं दिखता है?(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta

