शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. loksabha speaker om birla says, do not tell mahabharat, ask question
Last Modified: शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (12:29 IST)

स्पीकर ओम बिरला ने क्यों कहा, महाभारत मत सुनाइए

om birla
Loksabha news : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में किसी का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि आजकल यहां महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है। उन्होंने कहा कि महाभारत मत सुनाइए, प्रश्न पूछिए। ALSO READ: राहुल गांधी को क्यों सता रहा ED से पूछताछ का डर, आखिर किस मामले में कस सकता है शिकंजा?
 
स्पीकर ओम बिरला ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने आयुष मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछने के दौरान रामायण के एक प्रसंग का उल्लेख किया। इस पर बिरला ने कहा कि आप महाभारत मत सुनाइए, प्रश्न पूछिए। आजकल महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है यहां पर।
 
लोकसभा अध्यक्ष ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गत सोमवार को सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाए जाने संबंधी महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए सरकार पर निशाना साधा था। ALSO READ: राहुल गांधी का दावा, पसंद नहीं आया चक्रव्यूह वाला भाषण, पड़ने वाली है ED की रेड
 
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन इंडिया इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा।

इधर राहुल ने भी आज सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर दावा किया कि 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया। ईडी सूत्रों से पता चला है कि मेरे घर छापा मार सकती है। मैं खुले हाथों से उनका इंतजार कर रहा हूं। राहुल के ट्वीट पर देश की राजनीति गरमाई हुई है। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Wayanad landslide : चाय की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला ने दान की कमाई