सम्बंधित जानकारी
- क्या है NTA और क्यों है विवादों में?
- live : दिल्ली में जल संकट, आतिशी का अनशन, भाजपा का प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री क्यों नहीं कर रहे NEET परीक्षा पर चर्चा, दिल्ली की भयानक गर्मी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पूछा
- सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग टालने से किया इंकार, NTA और केंद्र को जारी किया नोटिस
- NEET मुद्दे को लेकर राहुल गांधी का कटाक्ष, मनोवैज्ञानिक रूप से टूट चुके हैं PM मोदी
Live : UG NEET में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने दर्ज की FIR
Live Updates : देश के 6 सेंटरों पर 1563 बच्चों की NEET UG परीक्षा जारी। इस बीच नीट यूजी में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में FIR दर्ज की। पल पल की जानकारी...
03:18 PM, 23rd Jun
UG NEET में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने दर्ज की FIR
11:57 AM, 23rd Jun
दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है। दिल्ली में अपना पानी नहीं है। दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है, जिसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से हरियाणा ने अपना पानी कम कर दिया है। वो दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं।
आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार कहती है कि हमारे पास पानी नहीं है लेकिन कल कुछ लोग हथिनी कुंड बैराज गए और दिखाया कि हथिनी कुंड बैराज में पानी है लेकिन जिस गेट से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है वो बंद कर दिया गया है और वहां से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
अनिश्चितक़ालीन अनशन का तीसरा दिन- जल मंत्री आतिशी का दिल्लीवालों के लिए संदेश
— Atishi (@AtishiAAP) June 23, 2024
-Posted by Team Atishi#दिल्ली_के_लिए_पानी_सत्याग्रह pic.twitter.com/LUxtzvp8uF
07:42 AM, 23rd Jun
-आज होने वाली NEET PG परीक्षा स्थगित, नई तारीखों का एलान जल्द होगा। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन कराता है।
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल ही में लगे आरोपों के मद्देनजर -एहतियात के तौर पर 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।
-1563 छात्र आज दोबारा देंगे NEET UG एग्जाम। दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी परीक्षा।
-शिक्षा मंत्रालय ने NEET स्नातक (UG) परीक्षा 2024 में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी।
-प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक (डीजी) सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया।
07:38 AM, 23rd Jun
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'अब नीट-पीजी भी स्थगित! यह नरेन्द्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।'
उन्होंने लिखा कि अब यह स्पष्ट है - हर बार चुपचाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं। नरेन्द्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।
अब NEET PG भी स्थगित!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 22, 2024
यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।
भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने को मजबूर है।
अब यह स्पष्ट है - हर बार चुप-चाप तमाशा…
