1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Light to moderate rain in UP and Kerala

Weather Alert: यूपी व केरल में हुई हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर गरम हवा का प्रभाव

UPandKerala
नई दिल्ली। एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश और उससे सटे क्षेत्र पर छाया हुआ है। हरियाणा और उत्तरप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से एक प्रेरित चक्रवाती सर्कुलेशन सटे हुए हैं तथा एक चक्रवाती सर्कुलेशन झारखंड और पूर्वी बिहार के आसपास के हिस्सों पर भी छाया हुआ है। इस प्रचलन का एक ट्रफ दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक फैला हुआ है।
 
हल्की से मध्यम बारिश : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों पर गरम हवा देखी गई। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गुजरात और उत्तर मध्यप्रदेश में 1 से 2 डिग्री गिर गया।
 
अगले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य भागों में और गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों तक पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है और इसके बाद काफी कमी आ सकती है।
अगला लेख
देश में कोरोना के 1.26 लाख नए मामले, 24 घंटे में बढ़ गए 66,846 एक्टिव मरीज