1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. LG removes 2 aap leaders for DISCOMS

LG ने DISCOMS से आप नेताओं को हटाया, AAP ने आदेश को बताया असंवैधानिक

Delhi
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आप नेताओं जैस्मीन शाह और नवीन गुप्ता को DISCOMS बोर्ड से हटा दिया। उनके स्थान पर अफसरों को इसमें शामिल किया गया है। इस फैसले से एक बार फिर LG और केजरीवाल सरकार में ठन गई। आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल के आदेश को असंवैधानिक बताया।
 
LG सक्सेना ने संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाते आप नेता जैस्मीन शाह और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के बेटे नवीन गुप्ता को हटा दिया। 
 
इन दोनों सदस्यों पर अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली DISCOMS के बोर्ड में निजी प्रतिनिधियों के साथ सहयोग करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि इस वजह से दिल्ली सरकार को 8 हजार करोड़ का नुकसान हुआ।
 
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने भी ट्वीट कर कहा कि DISCOM बोर्ड से AAP नेताओं को LG ने निकाला। AAP नेता जैस्मीन शाह , नवीन गुप्ता बोर्ड से हटाए गए। संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का है आरोप।
 
आप ने उपराज्यपाल के इस आदेश को ‘असंवैधानिक और अवैध’ करार दिया। पार्टी ने कहा कि केवल निर्वाचित सरकार के पास बिजली पर आदेश जारी करने की शक्ति है। उपराज्यपाल ने संविधान का मजाक बनाया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं मानते। वह कैबिनेट के फैसले को नहीं बदल सकते। उन्हें इस तरह के फैसले लेने का अधिकार नहीं।
अगला लेख
पीएम मोदी ने बताया- तुर्किये भूकंप जैसी आपदा में कैसे मदद कर सकते हैं फिजियोथेरेपिस्ट