• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 30 June 2025 in India
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 30 जून 2025 (09:00 IST)

Weather Update: मानसून हुआ और भी एक्टिव, देशभर में भारी वर्षा की संभावना, दिल्ली में होगी मानसून की एंट्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। कल 29 जून यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर में काफी बारिश भी हुई जिसने लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत दिलाई है।

Latest Weather News 30 June 2025
Weather Update:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून और भी एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से देशभर में भारी वर्षा की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। कल 29 जून यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर में काफी बारिश भी हुई जिसने लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत दिलाई है। 3 और 4 जुलाई को केरल और माहे में, 2 से 5 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है।
 
30 जून को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 जून से 5 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून और भी आगे बढ़ा, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना, IMD ने किया अलर्ट
 
दिल्ली में होगी मानसून की एंट्री : देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री की बात कही जा रही है। इस कारण 29 जून यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर में काफी बारिश भी हुई जिसने लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत दिलाई है। मालूम हो कि पिछले महीने अपने समय से करीब 1 हफ्ते पहले ही देश में केरल से मानसून की एंट्री हुई थी। इस कारण देश के कई राज्यों व हिस्सों में आंधी के साथ बारिश भी दिखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।
 
इन राज्यों में वर्षा की संभावना : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 30 जून को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 जून से 5 जुलाई के दौरान झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 30 जून से 2 जुलाई के दौरान विदर्भ, 30 जून से 5 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार 30 जून से 1 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और 4 व 5 जुलाई को मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। 30 जून और 1 जुलाई को विदर्भ, छत्तीसगढ़, 30 जून से 5 जुलाई के दौरान ओडिशा, 1 जुलाई को झारखंड में बारिश की संभावना है
 
आईएमडी के अनुसार 30 जून से 5 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। 30 जून से 3 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, 2 से 5 जुलाई के दौरान राजस्थान, 30 जून से 3 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 30 जून को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, 30 जून से 2 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तरप्रदेश, 30 जून और 1 जुलाई को पूर्वी उत्तरप्रदेश, 4 और 5 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, साथ ही आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: अरब सागर में मची हलचल, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना, जानें देशभर का मौसम
 
पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना : आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट
 
राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 30 जून को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली भी चमक सकती है। 1 जून को राजधानी में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है। 2 जून को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश होगी। दिल्ली में 3 से लेकर 5 जून तक आंधी बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
खुशी बनकर साहिबा बानो ने रची खौफनाक साजिश, सुहागरात के दिन पति को चाकू से गोदा