सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में आत्मघाती हमले, 13 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर
- भाला फेंक रैंकिंग में फिर शीर्ष पर नीरज चोपड़ा, इस खिलाड़ी को पछाड़ा
- Pakistan में 13 सैनिकों की मौत, काफिले पर आतंकियों ने किया आत्मघाती हमला
- कौन हैं पराग जैन, जिन्हें बनाया RAW का नया मुखिया, पाकिस्तान डेस्क से है खास कनेक्शन
- कांग्रेस ने किया सरकार पर तंज, कहा- अब भारत से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी व्हाइट हाउस से मिल रही
Operation Sindoor पर नेवी कैप्टन का इंडोनेशिया में बयान, विवाद बढ़ने पर भारतीय दूतावास ने बताया सच
भारत के रक्षा अताशे के बयान पर कांग्रेस ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में IAF ने खोए फाइटर जेट
भारतीय नौसेना के कैप्टन शिव कुमार ने इंडोनेशिया के एक यूनिवर्सिटी में हुए सेमिनार में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआती चरण में भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर बयान दिया था। इस पर विवाद बढ़ गया। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारतीय रक्षा अताशे द्वारा दिए गए बयान को लेकर सफाई दी है और कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
क्या थी टिप्पणी
इंडोनेशिया में भारतीय रक्षा अताशे की इस टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है कि भारतीय वायुसेना को ऑपरेशन सिंदूर के प्रारंभिक चरण में अपने लड़ाकू विमान का नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि उसे पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला न करने तथा केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने का आदेश दिया गया था।
रविवार को कैप्टन शिवकुमार द्वारा 10 जून को एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों का कथित वीडियो सामने आने पर इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि अधिकारी ने केवल यह तथ्य कहा था कि भारतीय सशस्त्र बल भारत के कुछ अन्य पड़ोसी देशों के विपरीत, राजनीतिक नेतृत्व के अधीन काम करते हैं। भारतीय नौसेना अधिकारी कैप्टन शिवकुमार पाकिस्तान-भारत युद्ध के दौरान वायु शक्ति के परिप्रेक्ष्य में जकार्ता के एक विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
'राजनैतिक नेतृत्व की लगायी बाध्यताओं के कारण भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाकू विमान गंवाए हैं'
— Congress (@INCIndia) June 29, 2025
- ये बात भारतीय नौसेना के अधिकारी कैप्टन शिव कुमार ने कही है
इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने भी ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय फाइटर जेट के गिरने की बात कही…
कांग्रेस ने लगाया गुमराह करने का आरोप
इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को कैप्टन शिवकुमार की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हाथों अपने लड़ाकू विमानों का नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस ने सरकार पर इस मामले में देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
अपने संबोधन में भारतीय रक्षा अताशे ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व द्वारा दिए गए आदेश के कारण कुछ बाधाओं के मद्देनजर भारतीय वायुसेना प्रारंभिक चरण के ऑपरेशन में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि हमने कुछ विमान खो दिए और ऐसा केवल राजनीतिक नेतृत्व द्वारा सैन्य प्रतिष्ठान या उनकी वायु रक्षा प्रणाली पर हमला न करने की बाध्यता के कारण हुआ।
उन्होंने कहा कि लेकिन, नुकसान के बाद हमने अपनी रणनीति बदली और हमने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इसलिए, हमने सबसे पहले दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट करने में सफलता प्राप्त की और यही कारण है कि हमारे सभी हमले सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का उपयोग करके आसानी से किये जा सके।
We have seen media reports regarding a presentation made by the Defence Attache at a Seminar.
— India in Indonesia (@IndianEmbJkt) June 29, 2025
His remarks have been quoted out of context and the media reports are a mis-representation of the intention and thrust of the presentation made by the speaker.
The presentation…
क्या कहा भारतीय दूतावास ने
इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रक्षा अताशे की टिप्पणी को संदर्भ से इतर उद्धृत किया गया है और मीडिया रिपोर्ट उनके द्वारा दिए गए बयान के उद्देश्य और महत्व को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है। इसमें कहा गया, टिप्पणी में बताया गया कि भारतीय सशस्त्र बल, हमारे पड़ोस के कुछ अन्य देशों के विपरीत, राजनीतिक नेतृत्व के अधीन काम करते हैं। यह भी बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था और भारतीय कार्रवाई उकसावे वाली नहीं थी। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma
