Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद निकली धूप, जानें देशभर का ताजा मौसम
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात से भूस्खलन : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात के कारण शनिवार को भूस्खलन हुआ और सड़कें अवरुद्ध हो गईं जिससे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
दिल्ली-एनसीआर का तापमान फिर बढ़ने लगा : सोमवार को गर्मी एक बार फिर परेशान करेगी। 4 और 5 मार्च को हवाएं तेज हो सकती हैं। इसकी वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि मार्च की शुरुआत बीते 2 सालों की तुलना में सुहावनी रहती है।
उत्तराखंड में बारिश और ओले के आसार : उत्तराखंड में आज सोमवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने से बारिश के आसार हैं और आज प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। 2 दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम शुष्क रहा।
राजस्थान में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से पिछले 3 दिन बारिश का मौसम रहा। शनिवार को कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के आज सोमवार से फिर मौसम बदलने की संभावना है। शनिवार को अलवर में कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला। ऐसा ओलावृष्टि होने की वजह से हुआ।
ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में होने लगा गर्मी का एहसास, जानें ताजा मौसम अपडेट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात से भूस्खलन : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात के कारण शनिवार को भूस्खलन हुआ और सड़कें अवरुद्ध हो गईं जिससे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में बारिश हुई।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार शाम से बंद : रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार शाम को रामबन जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन की कई घटनाओं के कारण बंद हो गया था, लेकिन मौसम में सुधार होने और सड़क से मलबा हटाने के बाद इसे छोटे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया। दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई।(Photo courtesy: IMD)
Edited by: Ravindra Gupta