सम्बंधित जानकारी
- 2 वोटर कार्ड के एक जैसे नंबर, क्या फर्जी है मतदाता, चुनाव आयोग ने दिया यह जवाब
- मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं कोई नहीं होगा उत्तराधिकारी
- एकनाथ शिंदे से बोले संजय राउत, मोहन भागवत से भी पूछो सवाल, क्या भाजपा की बॉस हिंदू नहीं है?
- माणा में रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन, बर्फ में फंसे 4 मजदूरों की जिंदगी बचाने की जंग
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिले राहुल गांधी, भगदड़ में बचाई थी कई यात्रियों की जान
क्या 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपए?
Delhi women 2500 scheme : आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक सहायता देने के चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रहने का रविवार को आरोप लगाया और इसे महिलाओं के साथ धोखा करार दिया है। पार्टी ने सवाल किया कि क्या 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएंगे?
आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान भरोसा दिलाया था कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में वित्तीय सहायता योजना पारित कर दी जाएगी। कोंडली विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ मार्च तक योजना शुरू करने का वादा किया था, लेकिन उसने अब तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।
कुमार ने कहा कि यह (प्रस्ताव) पहली कैबिनेट बैठक में पारित नहीं हुआ। हमने सोचा कि अगर कैबिनेट में नहीं, तो विधानसभा सत्र में पारित हो जाएगा। लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान देने के बजाय भाजपा नेताओं ने पूरा सत्र अरविंद केजरीवाल को गाली देने में बिता दिया। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।
आप विधायक ने कहा कि भाजपा को मोदी द्वारा स्वयं निर्धारित की गई समयसीमा याद होनी चाहिए और दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली ने तय कर लिया है कि वह महिलाओं से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि आप ने 8 मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) की तारीख नहीं दी थी। भाजपा और प्रधानमंत्री ने यह तारीख दी थी। अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ने पर आमादा है।दिल्ली की महिलायें 2,500 का इंतज़ार कर रही हैं।
— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) March 2, 2025
बीजेपी बताए कि महिलाओं के खाते में 2,500 कब आयेंगे? pic.twitter.com/P97sMUo8ys
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने शहर की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था, जबकि आप ने 2,100 रुपए की पेशकश की थी।
भाजपा ने चुनावों में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीत लीं। आप को 22 सीट हासिल हुईं, जबकि कांग्रेस कोई भी सीट पाने में असफल रही। 8 मार्च के नजदीक आने के बीच कुमार ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं 2,500 रुपए का इंतजार कर रही हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि पैसा कब आना शुरू होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
