रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 6 November 2023
Written By
Last Updated :नई दिल्‍ली , सोमवार, 6 नवंबर 2023 (09:34 IST)

Petrol Diesel Prices : यूपी में दिवाली से पहले घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में बढ़े

Petrol Diesel Prices : यूपी में दिवाली से पहले घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में बढ़े - Latest prices of petrol diesel 6 November 2023
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में वैश्विक बाजार में आ रही नरमी को देखते हुए यूपी सरकार (UP government) ने दिवाली से पहले अपनी जनता को सस्‍ते तेल का तोहफा दिया है। सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है।
 
आज सोमवार को यूपी में तेल जहां सस्‍ता हो गया, वहीं बिहार के लोगों को महंगे तेल का झटका सहना पड़े लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे महनगरों में आज भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गाजियाबाद जिले में आज सुबह पेट्रोल के दाम 14 पैसे गिरकर 96.44 रुपए लीटर हो गए जबकि डीजल 13 पैसे सस्‍ता होकर 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 32 पैसे गिरा और 96.42 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 31 पैसे टूटकर 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है। दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 107.74 रुपए लीटर बिक रहा है तो डीजल 30 पैसे की बढ़त के साथ 94.51 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो वैश्विक बाजार में बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में फिर गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85.27 डॉलर प्रति बैरल तक गिर चुका है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी 81.04 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.42 और डीजल 89.62, पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पटाखों पर बैन, नहीं होगी रोशनी, जानिए कैसी रहेगी सीमावासियों की दिवाली