• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Slight decline in crude oil prices
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (10:27 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव - Slight decline in crude oil prices
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हल्की गिरावट दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड सोमवार सुबह 6 बजे के करीब 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 89.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने  पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे महंगा हो गया है। पंजाब में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है।
 
मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 20 पैसे से कुछ अधिक का इजाफा दिख रहा है। दूसरी ओर झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 22 पैसे की कटौती दिख रही है। उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.54 और डीजल 94.32 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन सेंसेक्स 179 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में