गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 18 January
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (09:59 IST)

Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य नगरों में ताजा दाम

पंजाब में रही पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गुरुवार सुबह 6 बजे बढ़कर करीब 72.85 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) थोड़ा गिरकर 77.88 प्रति बैरल (barrel) पर ट्रेड कर रहा है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के भाव बढ़ गए हैं।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

 
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1.21 रुपए और डीजल में 1.17 रुपए की बढ़ोतरी है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे और डीजल में 59 पैसे की तेजी है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है। पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट है।
 
प्रमुख महानगरों में ताजा भाव : देश के प्रमुख महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.69 और डीजल 89.86, गाजियाबाद में 96.23 और डीजल 89.42, लखनऊ में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.77, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बिहार में लालू और नीतीश का खेल खराब करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव?