गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 17 January
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 17 जनवरी 2024 (10:33 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल में उतार-चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड बुधवार सुबह करीब 6 बजे लुढ़ककर 71.91 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) थोड़ा बढ़कर 78.29 प्रति बैरल (barrel) पर ट्रेड कर रहा है।
 
भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 60 और डीजल में 59 पैसे की गिरावट है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 39 और डीजल 38 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरल, ओडिशा व गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट है। दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 20 पैसे महंगा हुआ है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी दिख रही है।
 
देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है। कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानिए क्या होगा खास?