मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 26 July 2024
Last Updated : शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (10:28 IST)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या हैं ताजा दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। नए दामों के मुताबिक कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं लेकिन कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में आप टंकी फुल करवाने से पहले यह पता कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है?
 
देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव क्या हैं।

 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
बिहार सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता : राज्य स्तर पर बिहार में पेट्रोल  3 पैसे घटकर 107.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे घटकर 93.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 10 पैसे घटकर 94.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे घटकर 87.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल 1 रुपए 22 पैसे बढ़कर 105.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 1 रुपए 17 पैसे घटकर 91.59 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश में सरकार का सहयोग एवं जनता का साथ उद्योगिक विकास का आधार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव