• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 22 July 2024
Last Updated : सोमवार, 22 जुलाई 2024 (11:01 IST)

Petrol Diesel Prices: बजट से पहले गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें नए भाव

ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर के भाव हैं

Petrol Diesel Prices: बजट से पहले गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें नए भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 22 July 2024
Petrol Diesel Prices: आम बजट (general budget) से ठीक 1 दिन पहले सोमवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में गिरावट देखने में आ रही है। यूपी सहित देश के कई राज्‍यों में आज तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। वैश्विक बाजार (global market) में भी कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। हालांकि देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 15 पैसे सस्‍ता होकर 94.66 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 18 पैसे गिरा और 87.76 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे गिरकर 94.53 रुपए और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.61 रुपए लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 94.97 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 14 पैसे सस्‍ता होकर 87.83 रुपए लीटर बिक रहा है।

 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी गिरावट : कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 83.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बढ़त के साथ 80.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
इन शहरों में बदले हैं भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.53 और डीजल 87.61, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76 और गुरुग्राम में पेट्रोल 94.97 रुपए और डीजल 87.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट :  हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta