• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 16 November 2024
Last Updated : शनिवार, 16 नवंबर 2024 (10:48 IST)

Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं, जानें आपके नगर में ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज शनिवार, 16 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज भी दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कीमतें आज भी वही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (Crude Oil) के नित्य प्रति बदलते भावों का भी इस पर कोई असर नहीं देखा जा रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलीं, जानें ताजा भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27 प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: किरीट सोमैया की चुनाव अयोग को चिट्ठी, सज्जाद नोमानी पर लगाए गंभीर आरोप