शनिवार, 14 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 14 September 2024
Last Updated : शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (11:16 IST)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल भाव हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल भाव हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 14 September 2024
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं। भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से वैट (VAT) और अन्य टैक्स (other taxes) लगाती हैं जिस वजह से इनकी कीमत भी देशभर में अलग-अलग होती हैं।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कंपनी (बीपीसी) जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 103.43 और डीजल 89.95, कोलकाता में पेट्रोल 104.93 और डीजल 91.75 और चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल की कीमत 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.84 और डीजल 88.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34 तथा पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta