शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Prasad Yadav admitted to AIIMS
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (20:49 IST)

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती कराया

लालू प्रसाद यादव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। यादव को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया।
 
बताया जा रहा है कि लालू यादव को तेज बुखार था और उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को लालू पटना से दिल्ली आए थे। शुक्रवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
इससे पहले लालू यादव बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि नीति आयोग सहित मूल्यांकन करने वाली अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं की बेरोजगारी, गरीबी, विकास, विधि व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों की बहुआयामी रिपोर्ट्स में लगातार बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है।
 
ये भी पढ़ें
धू-धू करके जल उठीं उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस की बोगियां, चलती ट्रेन में लगी थी आग