1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kiran Bedi Narendra Modi Hiraben

मोदी की मां का वीडियो निकला फर्जी, बेदी ने मानी गलती

Kiran Bedi
पुड्डुचेरी की ले. गवर्नर किरण बेदी ने शुक्रवार को टि्वटर पर एक वीडियो अपलोड किया था, वीडियो में एक बुजुर्ग महिला डांस करते हुए दिख रही हैं। किरण बेदी ने टि्वटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिख रही महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बताया था। करीब एक मिनट के ट्वीट किए गए इस वीडियो के साथ बेदी ने लिखा था, ’97 साल की उम्र में इस महिला का जोश देखने लायक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हिराबेन मोदी हैं, जो अपने घर पर दिवाली मना रही हैं।’ लेकिन यह वीडियो फर्जी निकला। किरण बेदी की इस गलती की लोगों ने जमकर खिल्ली भी उड़ाई।   इसके बाद किरण बेदी ने ट्वीट इसके लिए अपनी गलती मानी। 

यह था वीडियो
 
किरण बेदी के इस ट्वीट को करीब चार हजार लोगों ने रीट्वीट और करीब 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही करीब एक हजार लोगों ने कमेंट किया है। लेकिन यह वीडियो फर्जी है। वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां नहीं, बल्कि कोई और महिला है, जो कि नवरात्र में गरबा डांस कर रही हैं।

वीडियो ट्वीट करने के चार घंटे बाद किरण बेदी ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझे पहचानने में गलतफहमी हो गई थीं। लेकिन इस मां को मेरा सैल्यूट। मुझे उम्मीद है कि 96 साल की उम्र में मैं ऐसे ही सक्रिय रहूं।’ यह वीडियो 3 अक्टूबर को ‘Old woman doing garba dance’ शीर्षक के साथ यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।
अगला लेख
किरण बेदी ने किसी ओर को बताया मोदी की मां, किया वीडियो ट्वीट