1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Keshav Prasad Maurya's statement regarding opposition alliance

रोज मोदी का अपमान करते हैं ठगबंधन के नेता : केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya's statement regarding opposition alliance : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का मजाक उड़ाते हुए आरोप लगाया कि देश में जो ठगबंधन (गठबंधन) बना है उसके नेता रोज (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी का अपमान करते हैं।
 
उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी, आप कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के मोहन यादव बन सकते हैं। मौर्य ने बदायूं के बिल्सी कस्बे में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आज मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) जी की गारंटी चलती है।
 
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिले के लिए 19.5 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, आज विपक्ष के लोग उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं। इतना ही नहीं, देश में यह जो ठगबंधन बना है, इसके नेता हर रोज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अपमान करते हैं।
 
उन्होने दावा किया, अखिलेश जी, अब कभी आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के मोहन यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने कहा, राम मंदिर किसी एक का नहीं पूरे राष्ट्र का मंदिर है, जिसको लेकर किसी ने एक रुपया तो किसी ने हजारों रुपए का योगदान दिया है। आज राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है।
 
सभा के बाद एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट तय करेगा, किसे बुलाना चाहिए या नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा राम, कृष्ण एवं शिव भक्तों पर फूल बरसाती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
अमेरिका के मंदिर में तोड़फोड़ पर बोले जयशंकर, अलगाववादी ताकतों को न मिले जगह