गोवा, पंजाब आज रचेंगे इतिहास : केजरीवाल
Publish Date: Sat, 4 Feb 2017 (12:49 IST)
Updated Date: Sat, 4 Feb 2017 (12:51 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अच्छी राजनीति के लिए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आज गोवा और पंजाब इतिहास रचेंगे।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि गोवा और पंजाब आज इतिहास रचेंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए, अपने साथ अपने पिंड (गांव) के लोगों को भी मतदान के लिए ले जाएं और अच्छी राजनीति के लिए मतदान करें।
पंजाब में कांग्रेस, सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा गठबंधन और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पंजाब में विधानसभा की 117 और गोवा में 40 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हुआ। (भाषा)