Mon, 27 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kejriwal attacks Modi

केजरीवाल बोले, उपराज्यपाल के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं मोदी...

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर ताजा हमला करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कामकाज में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। मोदी जी उपराज्यपाल के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं। 
                              
दिल्ली सरकार की एप आधारित प्रीमियम बस सेवा पर भ्रष्टाचार निरोध शाखा (एसीबी) की जांच शुरू होने के बाद केजरीवाल ने यह हमला बोला है।
 
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार यह बस सेवा गुरूग्राम की एक निजी बस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए चलाना चाहती है। यह बस सेवा बुधवार से शुरू की जानी थी किन्तु जंग ने यह कहकर इस पर रोक लगा दी थी बस सेवा शुरू करने से पहले इसकी अनुमति नहीं ली गई। 
                               
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उपराज्यपाल और मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार के कामकाज में आक्रामक रूप से अड़चनें शुरू कर दी है। सभी फाइलों पर अडंगा लगाया जा रहा है। मोदी जी उपराज्यपाल के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, महात्मा गांधी ने नहीं दिलाई आजादी...