• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kailash Vijaywargiya on Mahatma Gandhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 जून 2016 (08:13 IST)

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, महात्मा गांधी ने नहीं दिलाई आजादी...

Kailash Vijaywargiya
नई दिल्ली। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आजादी के आंदोलन को लेकर महात्मा गांधी की भूमिका पर एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि साबरमती के संत ने नहीं, क्रांतिकारियों ने दिलाई है आजादी।
 
सरकार के 2 साल पूरे होने के मौके पर कैलाश विजयवर्गीय हरियाणा के हिसार में लोगों को संबोधित कर रहे थे। महात्मा गांधी पर बने गीत साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल का जिक्र करते हुए कहा कि यह गीत गाकर नहीं मिली। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के संघर्ष से मिली है।
 
 
उन्होंने यहां यह भी कहा कि जो लोग राष्ट्रविरोधी नारे लगता है, उनके साथ खड़े होकर हम देश की स्वतंत्रता का मजाक उड़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान अब भी बना हुआ है आतंकियों का पनाहगाह : अमेरिका