सम्बंधित जानकारी
- बंगाल 2021 : ममता बनर्जी का जादू रहा कायम, भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण रही स्थिति
- Special Report: अकबर इलाहाबादी को प्रयागराजी करना अदब से छेड़छाड़
- PM मोदी का किसानों को तोहफा, बैंक खातों में आएगा रुपया
- अरबपति उद्यमी पंखुड़ी का 32 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, 20 हजार से खड़ा किया था अरबों का कारोबार
- AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, रेजिडेंट डॉक्टर अब भी डटे
कश्मीर में 2 मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में बुधवार शाम से जारी 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया। 3 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, कुलगाम के मिरहमा इलाके में सुरक्षाबलों के संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने तीनों आतंकवादियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। पुलिस ने कश्मीर महानिरीक्षक के हवाले से ट्वीट किया, 'कुलगाम मुठभेड़ अपडेट: दो स्थानीय आतंकवादी और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है। तलाश अभी भी जारी है। एक एम4 और दो एके 47 राइफल बरामद हुई है। यह एक बड़ी कामयाबी है।'
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई एक में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारा गया था और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने शाहाबाद, दोरू के नौगाम गांव में तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान उनके और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
