• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kapil Sibal says, remove CM N Biren singh, save manipur from burning
Written By
Last Updated : शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (14:43 IST)

सिब्बल की अपील, सीएम एन बीरेन सिंह को हटाओ, मणिपुर को जलने से बचाओ

Manipur news in hindi
Manipur Violence News : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मणिपुर की स्थिति को लेकर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि बेपरवाह सरकार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तुरंत हटा देना चाहिए तथा राज्य को अब और नहीं जलने देना चाहिए।
 
मणिपुर की राजधानी इंफाल में जुलाई से लापता एक लड़के और लड़की के शव की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर आने के एक दिन बाद, मंगलवार को राज्य में फिर से हिंसा भड़क गई। सीबीआई का एक दल इस घटना की जांच कर रहा है।
 
सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, मणिपुर : एक बेपरवाह सरकार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को फौरन हटा देना चाहिए तथा मणिपुर को अब और नहीं जलने देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद करना कोई समाधान नहीं है। अब चुनाव प्रचार करना बंद करो और मणिपुर की स्थिति से निपटो।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Gandhi Jayanti 2023: 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर विशेष सामग्री