सम्बंधित जानकारी
- Supreme Court ने NCP नेता नवाब मलिक की अंतरिम जमानत 6 महीने और बढ़ाई
- कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर साधा सरकार पर निशाना, लगाया मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप
- इंदौर 7वीं बार बना भारत का सबसे स्वच्छ शहर
- लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बॉयकॉट करना क्या कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक चूक?
- Petrol Diesel Prices: यूपी-बिहार में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव
पटकथा तैयार थी, तमाशा हो रहा था और हम होते हुए देख रहे थे
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर नार्वेकर के फैसले से भड़के कपिल सिब्बल
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित किए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि नाटक की पटकथा बहुत पहले लिखी गई थी और यह सिर्फ एक तमाशा था जिसे हम होते हुए देख रहे थे। यही इस लोकतंत्र की जननी की त्रासदी है।
सिब्बल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। इस नाटक की पटकथा बहुत पहले लिखी गई थी। हम लोग इस तमाशे को होते हुए देख रहे हैं। यही इस लोकतंत्र की जननी की त्रासदी है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपने फैसले में कहा कि 21 जून, 2022 को शिवसेना में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा ही असली शिवसेना है।Speaker (as Tribunal) :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) January 11, 2024
Shindes faction is real Sena
The play was scripted long ago
We watch the farce being played out with no recourse
That is the tragedy of this mother of democracy
नार्वेकर का यह फैसला शिंदे के पक्ष में आया जो मुख्यमंत्री के लिए बड़ी राजनीतिक जीत है। शिवसेना में विभाजन के 18 महीने बाद इस फैसले से शीर्ष पद के लिए शिंदे की जगह पक्की हो गई है। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में उनकी राजनीतिक ताकत भी बढ़ गई है। गठबंधन में भाजपा और राकांपा का अजित पवार गुट भी शामिल है।
राहुल नार्वेकर ने करीब 105 मिनट तक आदेश के अहम बिंदू पढ़ते हुए शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने की उद्धव ठाकरे गुट की याचिका भी खारिज कर दी।
Edited by : Nrapendra Gupta
