बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kanhaiya Kumar Begusarai,Lok Sabha Elections
Written By
Last Modified: पटना , रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (20:58 IST)

कन्हैया कुमार बेगुसराय से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Kanhaiya Kumar
पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव सत्यनारायणसिंह ने कहा कि पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में युवा नेता और जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय सहित बिहार के किसी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।
 
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के. नारायण के साथ पत्रकारों को संबोधित करते सिंह ने कहा कि पार्टी कन्हैया को अगले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सहित बिहार के किसी भी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।
 
यह पूछे जाने पर क्या कन्हैया इसके लिए राजी और उनसे इस संबंध में बात हुई है, सिंह ने हामी भरते हुए कहा कि वे इसके लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि कन्हैया बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के निवासी हैं। सत्यनारायण ने बताया कि कन्हैया हाल ही में बेगूसराय आए हुए थे और उन्होंने वहां के कई इलाकों का दौरा भी किया था। (भाषा)