1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kamalnath on question of joining bjp

क्या भाजपा में जा रहे कमलनाथ, दिया बड़ा बयान

kamalnath news in hindi
Kamalnath news in hindi : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ के साथ कई कांग्रेस विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
 
इस बीच कमलनाथ ने भाजपा में जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि जब ऐसी कोई बात होगी तो बताऊंगा।
 
उल्लेखनीय है कि नकुलनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा लिया। इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं के प्रोफाइल से कांग्रेस हट गया।
 
हालांकि वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का मानना है कि कमलनाथ भाजपा में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं... मेरी शुक्रवार रात उनसे बात हुई है, वे छिंदवाड़ा में हैं।
 
दिग्विजय ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि वे सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर जाएंगे।
 
इससे पहले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से जब पूछा गया कि क्या कमलनाथ भाजपा में आ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व पर यकीन करने वाले लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कमलनाथ की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वे 1980 से 2014 तक 9 बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं, जबकि 2018 में वे विधायक बने और बाद में मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। वे पूर्व में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी रह चुके है। 2019 में उनकी सीट से बेटे नकुल नाथ सांसद बने थे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Live Updates : दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, भाजपा में हो सकते हैं शामिल