• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Digvijay Singh claims, Kamal Nath will not leave Congress
Last Updated : शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (13:53 IST)

दिग्विजय सिंह का दावा, कमलनाथ नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस

10-12 विधायकों के साथ भाजपा में जा सकते हैं कमलनाथ

दिग्विजय सिंह का दावा, कमलनाथ नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस - Digvijay Singh claims, Kamal Nath will not leave Congress
Congress Leader Kamal Nath can join BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कमलनाथ कभी भी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कमलनाथ और नकुल नाथ के कांग्रेस छोड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ 19 तारीख को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
 
दूसरी ओर, मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं... मेरी शुक्रवार रात उनसे बात हुई है, वे छिंदवाड़ा में हैं।
 
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि वे सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर जाएंगे।
 
भाजपा में जा सकते हैं कमलनाथ : दूसरी ओर, कमलनाथ के करीबी एक विधायक का दावा है कि नाथ 19 फरवरी को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक खबर यह भी है कि उनके साथ 10-12 विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं। इन अटकलों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि कमलनाथ के सांसद बेटे ने अपने एक्स बायो से कांग्रेस का लोगों हटा लिया है। सूत्रों की मानें तो नकुल नाथ भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
 
9 बार सांसद रह चुके हैं कमलनाथ : उल्लेखनीय है कि कमलनाथ की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वे 1980 से 2014 तक 9 बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं, जबकि 2018 में वे विधायक बने और बाद में मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। वे पूर्व में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी रह चुके है। 2019 में उनकी सीट से बेटे नकुल नाथ सांसद बने थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
ससुर की विरासत को आगे बढ़ाएंगी डिंपल यादव, मैनपुरी सीट पर 28 साल से है सपा का कब्जा