1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kalyan Singh's condition very critical

कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, उमा भारती कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचीं

Kalyan Singh
लखनऊ। भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती यहां संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंचीं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें भारत की राजनीति में दुर्लभ व्यक्तित्व करार दिया। खबरों के मुताबिक कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंह का हाल जानने के बाद उमा भारती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, आज जब मैं पीजीआई लखनऊ में अपने बड़े भाई एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए उनके सामने पहुंची तो जैसे यादों के गलियारों में पहुंच गई। आदरणीय कल्याण सिंह जी भारत की राजनीति के दुर्लभ व्यक्तित्व हैं।

उन्होंने कहा कि सिंह उन बिरले नेताओं में से हैं जिन्होंने भारत को राम मंदिर से लेकर रामराज्य की ओर ले जाने में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। भारती ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि वे (सिंह) शीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौटें।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में किया जा रहा था।
अगला लेख
J&K : पहाड़ों पर तबाही : किश्तवाड़, अमरनाथ गुफा और हिमाचल के लाहौल स्पीति में बादल फटने की घटनाओं में 8 लोगों की मौत, 17 लापता