1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kalraj Mishra on farm law repeal

कलराज मिश्र का बड़ा बयान, समय अनुकूल नहीं, फिर आ सकता है कृषि कानून बिल...

Kalraj Mishra
भदौही। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि हालात को देखते हुए सरकार ने कृषि कानून बिल को वापस लेकर अच्छा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर यह बिल दोबारा लाया जा सकता है।
 
मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय है। कृषि कानून किसानों के हित में था। सरकार ने किसानों को समझाने की लगातार कोशिश की। फिर भी किसान आंदोलित थे और अड़े थे कि कानून वापस लिया जाए। अंत में सरकार को यह लगा कि कानून वापस ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानून बनाने की जरुरत पड़ी तो दोबारा बनाया जाएगा। फिलहाल इसे वापस लिया जा रहा है।
 
इससे पहले साक्षी महाराज ने भी कृषि कानून कानून की वापसी पर कहा था कि बिल बनते हैं, बिगड़ते और फिर वापस आ जाते हैं। पीएम ने राष्ट्र और बिल दोनों में से राष्ट्र को चुना है।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता भी कानून वापसी पर सरकार की मंशा पर सवाल उठा चुके हैं। उधर किसान संगठनों ने भी संसद में कानून वापसी नहीं होने तक आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने गुरु पर्व पर देश को दिए अपने संबोधन में कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करते हुए आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने की अपील की थी।
 
अगला लेख
मेटावर्स दुनिया के कारोबार और अर्थव्यवस्था को कैसे बदलने जा रहा है?