1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kairana BJP farmers

भाजपाई जिन्ना-जिन्ना चिल्लाते रहे, किसानों ने गन्ना लेकर दौड़ा दिया

Kairana
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव हारने के बाद भाजपा विरोधियों के निशाने पर आ गई है। गौरतलब है कि कैराना सीट भाजपा के हुकुमसिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां से रालोद की तबस्सुम हसन ने हुकुमसिंह की बेटी मृगांका सिंह को करीब 55 हजार वोटों से हराया है। 
 
एक तरफ जहां रालोद के जयंत चौधरी ने कहा कि जिन्ना हारा, गन्ना जीता, वहीं आप आदमी पार्टी के नेता संजयसिंह ने ट्‍वीट कर कहा कि कैराना में भाजपाई जिन्ना-जिन्ना चिल्लाते रहे और किसानों ने उन्हें गन्ना लेकर दौड़ा दिया। 
 
इस ट्‍वीट के जवाब में जहां कई लोगों ने संजयसिंह को भला बुरा कहा, वहीं कुछ ने समर्थन भी किया। इमरान अली नामक व्यक्ति ने कहा कि बहुत सही बात, अब अगर इनकी कार्यशैली ऐसे ही रही तो 2019 में देश से भी भगाए जाएंगे।
 
मनोज तिवारी नामक व्यक्ति ने कहा कि संजय जी पंजाब बाई पोल में आप को कितने वोट मिले? अब तो दिल्ली में भी कांग्रेस ही आएगी आपका क्या होगा? नरेन्द्र नामक व्यक्ति ने लिखा कि उपचुनाव की हार से बढ़ सकते है, पेट्रोल-डीजल के दाम। क्योंकि जनता ने मोदी के जिन्ना को नहीं बल्कि किसान के गन्ना को चुना।
 
मोहित नाहर नामक ट्‍विटर हैंडल से उपचुनाव परिणामों पर लिखा गया कि हो सकता है आप पर इन #bypoll नतीजों का कोई सीधा असर न पड़े पर ये आपके लिए मौका है, उन नेताओं और पत्रकारों को पहचानने का जो अपने फायदे के लिए न्यायलय और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की छवि को बार-बार दांव पर लगाते हैं और मनमाफिक रिजल्ट आने पर कन्नी काट लेते हैं। पहचानिए इन्हें।
अगला लेख
उपचुनाव में हार पर बोले राजनाथ, लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे जाना पड़ता है