1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kailash Mansarovar Yatri, Kailash Mansarovar Yatra

खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में फंसे 115 कैलाश मानसरोवर यात्री

Kailash Mansarovar Yatri
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में 115 कैलाश मानसरोवर यात्री फंस गए हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड के गुंजी में 115 तीर्थयात्री फंस गए हैं।


उन्होंने ट्वीट किया, आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और कुमाऊं विकास मंडल उनकी देखभाल कर रहे हैं। जैसे ही मौसम की स्थिति में सुधार होगा उन्हें विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में सैकड़ों भारतीय तीर्थयात्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में उस समय फंस गए थे जब वे तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा से वापस लौट रहे थे। सघन बचाव अभियान के बाद उन्हें विमान से सुरक्षित निकाला गया था। (भाषा)
अगला लेख
रतलाम में 2 घंटे में 4 इंच बारिश, मध्यप्रदेश-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट