1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jyotiraditya Scindia on Congress

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कभी नहीं था पद का लोभ, कांग्रेस में मुझे अपमानित किया गया

Jyotiraditya Scindia
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि उन्हें कांग्रेस (Congress) में अपमानित किया गया। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वे किसी पद की दौड़ में नहीं हैं।
 
चैनल टाइम्स नाऊ के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में ज्योतिरादित्य ने कहा कि वे किसी पद की लालसा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं आए थे। उन्होंने कांग्रेस इसलिए छोड़ी थी क्योंकि उन्हें बार-बार अपमानित किया गया। 
 
कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। जब बात एक सीमा से बाहर चली गई तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उनका उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है। 
 
सिंधिया ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया हमेशा एक बात कहते थे। जीवन का उद्देश्य राजनीति करना या कोई पद हासिल करना नहीं होना चाहिए। जीवन का एकमात्र लक्ष्य जनकल्याण होना चाहिए। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
iPhone 15 को लेकर बड़ी खबर, क्या Apple करने जा रहा है बड़ा बदलाव