सेवा दिवस पर नड्डा बोले, मोदी के मार्गदर्शन में जागा देश का आत्मविश्वास, बनी आत्मनिर्भर भारत की राह
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सात साल पूरा होने पर दावा किया कि इस दौरान ना सिर्फ देश का आत्मविश्वास जागा बल्कि गांव के गरीबों ओर वंचितों को पहली बार एहसास हुआ कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।
नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और राजग परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं ओर कहा कि भाजपा आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी और इस दौरान उसके कार्यकर्ता एक लाख गांवों में सेवा कार्य करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय की चिंता करते हुए तुरंत राहत पैकेज घोषित किए।
उल्लेखनीय है कि 23 मई 2019 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भाजपा ने 303 सीटें जीतकर जनादेश हासिल किया और नरेंद्र मोदी ने 30 मई को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा, आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी को हार्दिक बधाई और समस्त NDA परिवार को शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में हम आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। हमारे करोड़ों कार्यकर्ता आज 1 लाख गाँवों में सेवा कार्य करेंगे। #7YearsOfSeva
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 30, 2021
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय की चिंता करते हुए तुरंत राहत पैकेज घोषित किए।
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र, संगठन व सभी से जरूरतमंदों की मदद करने के प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा ने सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात किया और संकट काल में करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है।उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा, #AtmanirbharBharat की राह बनी है और देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।#7YearsOfSeva