सम्बंधित जानकारी
- रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत में मोबाइल इंटरनेट की दर दुनिया में सबसे कम
- रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी
- Jio सकल राजस्व और समायोजित सकल राजस्व दोनों में नंबर वन : ट्राई
- स्पेक्ट्रम भुगतान में 2 साल की मोहलत से दूरसंचार क्षेत्र को मिलेगी राहत
- Jio से जुड़े 70 लाख उपभोक्ता और दूसरों से टूटे 49 लाख ग्राहक
Jio Plan | महंगा होने से पहले JIO ने लांच किया शानदार प्लान, मिलेगा ज्यादा फायदा
जियो (JIO) 6 दिसंबर से अपने प्लान्स को 40 प्रतिशत महंगा करने जा रहा है। कीमत बढ़ाने से पहले 336 दिनों का एक नया प्लान लांच किया है। इस प्लान की कीमत 1,776 रुपए है। इस प्लान में यूज़र्स को 336 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ जियो टू जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूज़र्स को कुल 4000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस की भी सुविधा दी जाएगी।
जियो ने अपने बयान में कहा था 6 दिसंबर से उसके प्लान 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे, लेकिन ग्राहकों को 300 प्रतिशत का अधिक फायदा भी मिलेगा। Jio ने नए ऑल इन वन 444 x 4 प्लान को उतारा है।
इसकी वैधता 336 दिनों की रहेगी। इसके अतिरिक्त 444 रुपए वाले प्लान के सभी बेनिफिट्स मिलेंगे। 444 रुपए वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इससे जियो के इस नए प्लान की वैधता 336 दिनों (84x4) की होगी। प्लान के साथ मिलने वाले लाभ भी एक जैसे हैं।
