1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jio introduces 5 new prepaid plans without daily limit

Jio ने पेश किए बिना दैनिक सीमा के 5 नए प्रीपेड प्लान

reliance jio
नई दिल्ली। दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो ने शुक्रवार को जियो फ्रीडम प्लान पेश किया। इसके तहत 5 नए 'नो डेली लिमिट' प्रीपेड प्लान की पेशकश की गई है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार 15 दिन की वैधता वाले प्लान की शुरुआत 127 रुपए के साथ होती है। इसके तहत 12 जीबी के बिना किसी सीमा के दैनिक डेटा की पेशकश की गई है।

इसके अलावा कंपनी ने 30 दिन, 60 दिन, 90 दिन और 365 दिन के अन्य प्लान की भी पेशकश की है। सूत्रों ने कहा कि बिना किसी दैनिक सीमा के इन पांच प्लान से उपभोगक्ताओं को अधिक विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।

सूत्रों ने बताया कि नए प्रीपेड प्लान की बहु वैधता 30 दिन की होगी। पूर्व के लोकप्रिय प्लान में वैधता अवधि 28 दिन की होती है। पांचों प्लान निश्चित डेटा की पेशकश करते हैं। इसमें दैनिक आधार पर कोई सीमा नहीं है। साथ ही इनमें असीमित वॉयस की भी सुविधा दी जाएगी।

ये प्लान जियो सूचना एवं यूटिलिटी ऐप्स मसलन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज और अन्य तक पहुंच उपलब्ध कराते हैं। इस बारे में रिलायंस जियो को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था।(भाषा)
अगला लेख
Vaccination के लिए 10 से 23 जून तक रैपिडो की मुफ्त सवारी