जलते अंगारों पर चले भाजपा नेता संबित पात्रा, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
भुवनेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मंगलवार को ओडिशा के पुरी जिले में झामू जात्रा में पूजा के दौरान जलते हुए कोयले पर चले। पात्रा जलते हुए कोयले पर लगभग 10 मीटर तक चले। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया।
इसके बाद पात्रा ने ट्वीट किया, 'आज, मैंने पुरी जिले के समांग पंचायत के रेबती रमण गांव में तीर्थयात्रा में भाग लिया, आग पर चलकर माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस तीर्थयात्रा में आग पर चलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।'
शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 11, 2023
इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ।… pic.twitter.com/oTciqW61Gj
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस दौरान यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुजनों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। आप सभी श्रद्धालुओं पर माँ की कृपा अनवरत बनीं रहे।
परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है और भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर भी चलते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : sambit patra twitter account
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : sambit patra twitter account

