• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JEE Main Session 2 Result Declared
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (11:33 IST)

JEE Main रिजल्ट घोषित, इस Direct Link से करें चेक

JEE Main रिजल्ट घोषित, इस Direct Link से करें चेक - JEE Main Session 2 Result Declared
  • जेईई मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित
  • एनटीए की साइट पर देखा जा सकता है परिणाम 
  • 9.4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल
JEE Main Session 2 Result 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो भी JEE Main Session 2 की परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे NTA JEE Mains की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JEE Main Result 2023) चेक कर सकते हैं।

खबरों के अनुसार, जेईई मेन्स परीक्षा 2023 सत्र 2 के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों द्वारा स्कोर कार्ड को जेईई मेन वेबसाइट के साथ एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देखा जा सकता है।

JEE Mains Result : स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर जाएं। होम पेज पर, 'जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें। अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें। जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। बाद में प्रिंट आउट ले सकते हैं।

JEE Mains 2023 का पर्सेंटाइल स्कोर परीक्षा देने वाले छात्रों के परफॉर्मेंस पर आधारित होता है। प्रत्येक सत्र के लिए अंकों को 100 से 0 तक के पैमाने में बदल दिया जाएगा। इस वर्ष लगभग 9.4 लाख उम्मीदवारों ने JEE Main 2023 Session 2 की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे।

JEE Main 2023 की मेरिट लिस्ट/स्कोर/रिजल्ट का उपयोग केंद्र/राज्य सरकारों की अन्य संस्थाओं द्वारा उनके योग्यता मानदंड/मानदंड/लागू विनियमों/दिशानिर्देशों/नियमों के साथ किया जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour