1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jayant Sinha on Air India

संप्रग राज में एयर इंडिया 'भिखारी', अब बनेगा शानदार महाराजा

Jayant Sinha
रांची। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया संप्रग की सरकार के दौरान भिखारी बन गया था, लेकिन अब यह शानदार महाराजा बनेगा।
 
सरकार ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया की 76 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने और इसके प्रबंधन को निजी हाथों में देने की योजना पेश की थी।
 
केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री ने कहा कि संप्रग के काल में महाराजा भिखारी बन गया। हम एयर इंडिया को शानदार महाराजा बनाएंगे। एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को 76 फीसदी हिस्सेदारी दी जाएगी। (भाषा) 
अगला लेख
बैगैज क्लियरेंस फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल