1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jayant Sinha invites Rahul Gandhi for live debate

झारखंड मॉब लिंचिंग मामले में घिरे जयंत सिन्हा ने राहुल गांधी को दी लाइव डिबेट की चुनौती

Jayant Sinha
नई दिल्ली। रामगढ़ हत्याकांड के दोषियों को फूल मालाएं पहनाने के कारण विवाद में घिरे केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस मुद्दे पर सीधी बहस की चुनौती दी। 
 
सिन्हा ने ट्विटर के माध्यम से पूरे मामले पर खेद जताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को यदि लगता है कि उनका व्यक्तिगत आचार - व्यवहार सही नहीं है तो उन्हें मामले में सभ्य तरीके से बहस करनी चाहिए। 
 
नागर विमानन राज्य मंत्री सिन्हा ने लिखा है कि मैं श्री राहुल गांधी जी को सीधी बहस का न्योता देता हूं। साथ ही उन्होंने एक नोट भी साझा किया है जिसमें 29 जून , 2017 को रामगढ़ में हुई घटना को परेशान करने वाला और भयानक बताया गया है। 
 
सिन्हा ने लिखा है, '(राहुल) गांधी को अपने सोशल मीडिया हैंडल के पीछे छुपकर लुका - छुपी वाली राजनीति से बाहर निकलने दें...।' 
 
उन्होंने लिखा है, 'उन्होंने मेरी शिक्षा, मूल्यों और मानवता की निंदा की है। मैं उन्हें रामगढ़ हत्याकांड मामले पर हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में सीधी बहस करने की चुनौती देता हूं।'
 
जयंत सिन्हा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी द्वारा साइन की गई उस ऑनलाइन पिटीशन के जवाब में आई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री से उनकी हावर्ड की डिग्री को वापस लेने की बात कही गई है।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
अगला लेख
सनसनीखेज, गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए लड़के ने लगाई फांसी