1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir, throw away price, CBI

Jammu Kashmir: कई जगहों पर CBI की छापामारी, लाखों की अवैध संपत्ति का खुलासा

Jammu Kashmir
नई दिल्ली, सीबीआई ने रोशनी घोटाले में श्रीनगर, जम्मू सहित नौ स्थानों पर रेड की है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, इस घोटाले में की जांच के दौरान कुछ तथ्य सामने आए जिसके बाद श्रीनगर एवं जम्मू में 9 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

जिसमें कश्मीर के दो तत्कालीन मण्डलीय आयुक्त; तत्कालीन उपायुक्त, श्रीनगर, तत्कालीन सहायक आयुक्त, नजूल और तत्कालीन तहसीलदार, नजूल, श्रीनगर और कुछ अन्य लोगों के ठिकाने शामिल हैं।

सीबीआई को तलाशी के दौरान, जमीनों के मालिकाना हक के दस्तावेज, आरोपियों के श्रीनगर, जम्मू, नई दिल्ली स्थित कई अचल सम्पत्तियों से सम्बन्धित दस्तावेज, 25 लाख रु. से अधिक के फिक्स डिपाजिट, करीब 2 लाख रुपये कैश, 6 बैंक लाकरों की चाबियां और कई अन्य बैंक खातों सहित केस से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

दरअसल, सीबीआई ने माननीय जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के निर्देश पर रोशनी घोटाले में केस दर्ज किया था। आरोप है कि श्रीनगर की प्राइम लोकेशन पर स्थित लगभग 7, कनाल 7 मरला माप की भूमि का मालिकाना हक बहुत ही सस्ते दाम पर अपने करीबियों को आवंटित कर दी गयी थी. जिससे राज्य सरकार के खजाने को भारी हानि हुई।

एफआईआर के मुताबिक, आरोप ये भी है कि लैंड यूज़ यानी भूमि की श्रेणी भी तत्कालीन सरकारी अधिकारियों के द्वारा जो कि मूल्य निर्धारण समिति के सदस्य थे, मनमाने ढंग से परिवर्तित कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने केस रजिस्टर कर जांच शुरू कर दी थी, जल्द मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं।
अगला लेख
अयोध्‍या : राम मंदिर निर्माण समिति की हुई बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा...