1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jairam Ramesh targets Asaduddin Owaisi

जयराम रमेश ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- उनका काम केवल कांग्रेस के वोट काटना

Jairam Ramesh
हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सांठगांठ है और वह केवल उनकी पार्टी का वोट काटती है। रमेश ने यह बात असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम के गढ़ हैदराबाद में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा पहुंचने पर की।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम को भाजपा से ऑक्सीजन मिलता है और बदले में वह भगवा पार्टी को बूस्टर डोज देती है। ओवैसी के गढ़ माने जाने वाले हैदराबाद में कांग्रेस की यात्रा के पहुंचने और भविष्य में ओवैसी की पार्टी के रुख के बारे में पूछने पर रमेश ने कहा कि वह राजनीतिक पार्टी है और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा थी। पहले वह कांग्रेस का इस्तेमाल करती थी और उसके लिए हमारी पार्टी ऑक्सीजन सिलेंडर थी और अब भाजपा उसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर है।
 
ओवैसी के बारे में रमेश ने कहा कि वे उनके अच्छे मित्र हैं और वे उनके साथ बहस करते रहते हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें भाजपा से ऑक्सीजन मिल रही है और भाजपा एआईएमआईएम को बूस्टर डोज दे रही है। वे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
 
रमेश ने आरोप लगाया कि हम लोकतांत्रिक देश हैं और वे चुनाव लड़ते हैं। उनका काम चुनाव लड़ना और कांग्रेस का वोट काटना है। हर राज्य में वे ऐसा करते हैं। वे जाते हैं, अभियान चलाते हैं और कांग्रेस का वोट काटते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कापा की रिपोर्ट में हुआ उजागर, रखरखाव के मुद्दे व इंजन में खामियों के चलते ठप खड़े हैं 75 विमान