सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में कीमतें
- Weather Updates: बिहार के 13 जिलों में flood alert, जानिए UP, MP समेत 6 राज्यों का हाल
- महाराष्ट्र चुनाव से पहले सुप्रिया सुले ने लिया ये प्रण...
- अब राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच, नमूने झांसी भेजे
- J&K Elections : रिकॉर्ड 7वीं बार जीतने का प्रयास कर रहे ये 3 उम्मीदवार
कांग्रेस ने पूछा सवाल, पीएम मोदी बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हुई
Congress's question to Modi: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि वहां सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक राजनीतिक रैली के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री आज जम्मू में हैं। उन्हें इन 4 सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए। जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई है? भाजपा जम्मू के लोगों से किस बात का बदला ले रही है? केंद्र सरकार के प्रशासन में नशीले पदार्थों की तस्करी में तेजी से वृद्धि क्यों हुई है? जम्मू-कश्मीर में शासन व्यवस्था क्यों ध्वस्त हो गई है?ALSO READ: CM धामी ने झारखंड में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या बोले?
रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रवाद पर अपने एकाधिकार का दावा करती है, लेकिन उसने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। 2024 की शुरुआत के आसपास प्रशासन ने दावा किया कि जम्मू क्षेत्र में 4 सक्रिय आतंकवादियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या घटकर 31 हो गई है। अब एक चौंकाने वाला आंकडा पेश करते हुए अधिकारियों का कहना है कि लगभग 50 से 60 आतंकवादी हैं जिन्होंने अप्रैल-मई में जम्मू के अंदरूनी हिस्सों में घुसपैठ की है।ALSO READ: CM धामी ने झारखंड में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या बोले?
999
कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकवादी गतिविधि में वृद्धि के भयानक परिणाम हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में हमने उन क्षेत्रों में आतंकवादियों की उपस्थिति देखी है जिन्हें आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था। हमारे सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
BJP Presided Over Unprecedented Deterioration In #Jammu Security Situation: Jairam Rameshhttps://t.co/wTHmkrRgYY{C}{C}— Daily Excelsior (@DailyExcelsior1) September 28, 2024
उन्होंने कहा कि जब नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री शपथ ले रहे थे, लगभग उसी समय रियासी में एक आतंकवादी हमले में 9 निर्दोष तीर्थयात्रियों की जान चली गई। रमेश ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के प्रशासन ने इस सुरक्षा स्थिति को संभालने में अक्षमता दिखाई है।ALSO READ: MSME तबाह, एकाधिकार मॉडल ने नौकरियां छीनीं, राहुल गांधी ने साधा मोदी पर निशाना
उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थिति में रक्षा मंत्रालय और इसकी गलत सोच वाली अग्निपथ योजना का भी योगदान है जिसने जम्मू में सेना भर्ती में रुचि को व्यवस्थित रूप से कम कर दिया है जबकि जम्मू सेना के लिए ऐतिहासिक रूप से एक प्रमुख भर्ती केंद्र रहा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को क्यों कमजोर होने दिया?(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
