सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में कानून व्यवस्था का सवाल, भाजपा और आप में सियासी संग्राम
- संजय शिरसाट ने बताया, महाराष्ट्र सरकार में गृह विभाग क्यों चाहती है शिवसेना?
- बांग्लादेश के चट्टोग्राम में 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़
- चक्रवात फेंगल का असर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज हवा के साथ बारिश
- ओडिशा में PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- सत्ता के भूखे लोग सिर्फ झूठ बोलते आए हैं...
अडाणी मामले में कांग्रेस का तंज, यह सरकार अपने आप जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है?
adani news in hindi : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अडाणी समूह को लेकर विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कटाक्ष किया कि सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है।
जयराम रमेश ने प्रवक्ता के बयान का हवाला देते हुए एक्स एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि भारत सरकार अदाणी समूह की अमेरिकी जांच का हिस्सा नहीं है। उन्होंने तो बस स्पष्ट बात कही है। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह निजी कंपनियों और व्यक्तियों तथा अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और कानूनी तरीके हैं, हमारा मानना है कि उनका पालन किया जाएगा।The MEA spokesperson says that the Indian Government is not part of the US probe into the Adani Group. He has simply stated the obvious. How can this Government be part of a probe into itself? pic.twitter.com/WHsgYyyZzG
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 30, 2024
अमेरिका में अभियोजकों द्वारा उद्योगपति पर कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को मामले में सहयोग के लिए अभी तक कोई संचार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार फिलहाल किसी भी तरह से मामले का हिस्सा नहीं है।
अमेरिकी अभियोजकों ने अडाणी (62), उनके भतीजे सागर और अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ भारतीय अधिकारियों को सौर ऊर्जा का ठेका उन शर्तों पर हासिल करने के लिए वर्ष 2020 से 2024 के दौरान 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक राशि का रिश्वत देने का आरोप लगाया है जिनसे दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है। अडाणी समूह ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
