इसरो को बड़ी सफलता, LVM3 रॉकेट से एक साथ 36 सैटेलाइट लांच
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट संचार कंपनी वनवेब के साथ मिलकर 36 सैटेलाइटों को लॉन्च किया। इसे इसरो के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
आज सुबह नौ बजे 43.5 मीटर लंबे रॉकेट LVM3 से इन उपग्रहों को सफलतापूवर्क प्रक्षेपित किया गया। इसरो के लिए 2023 का यह दूसरा प्रक्षेपण है।
ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 सैटेलाइट्स प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत यह वनवेब के लिए दूसरा प्रक्षेपण था। वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह 23 अक्टूबर 2022 को प्रक्षेपित किए गए थे।#WATCH | Andhra Pradesh: The Indian Space Research Organisation (ISRO) launches Indias largest LVM3 rocket carrying 36 satellites from Sriharikota
— ANI (@ANI) March 26, 2023
(Source: ISRO) pic.twitter.com/jBC5bVvmTy
भारती एंटरप्राइसेस वनवेब समूह में बड़ी निवेशक है। वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है जो सरकारों एवं उद्योगों को सम्पर्क की सुविधा मुहैया कराता है।

