सम्बंधित जानकारी
- 19 दिसंबर को जीसैट-7ए के प्रक्षेपण के लिए इसरो पूरी तरह तैयार
- एलियंस के संबंध में 10 बातें जानकर चौंक जाएंगे आप
- ISRO की बड़ी कामयाबी, देश का सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 लॉन्च, बढ़ेगी इंटरनेट की स्पीड
- ISRO ने रचा इतिहास, पीएसएलवी-सी43 के साथ प्रक्षेपित किए 8 देशों के 30 उपग्रह
- इसरो की योजना, जनवरी 2019 से पहले 10 मिशन करेगी पूरे
इसरो करेगा जीसैट-7ए लांच, इंटरनेट की रफ्तार होगी तेज, सिर्फ 2 मिनट में जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ...
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बुधवार की शाम को देश का 35वां संचार सेटेलाइट जीसैट-7ए लांच करने जा रहा है। इससे इंटरनेट की रफ्तार तेज होगी। इसरो ने मंगलवार सुबह से जीसैट-7ए के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती (काउंट डाउन) शुरू कर दी है।
इसरो के अनुसार, संचार सेटेलाइट जीसैट-7ए को उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ-11 के जरिए श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे स्टेशन से लांच किया जाएगा। आपको क्या मिलेगा लाभ :
- इसका सबसे ज्यादा लाभ इंटरनेट यूजर्स को मिलेगा। इससे इंटरनेट की रफ्तार तेज होगी।
- जीसैट 7ए इसरो द्वारा निर्मित 35वां सैटेलाइट है।
- जीसैट-7ए भारतीय क्षेत्र में केयू बैंड में उपयोगकर्ताओं को संचार क्षमता प्रदान करेगा।
- इसरो के अनुसार इस सैटेलाइट मिशन की अवधि 8 साल की होगी।
- 2018 में इसरो का ये 7वां मिशन होगा।
- इस सैटेलाइट का कुल वजन 2250 किलो है।
- 50 मीटर लंबा जीएसएलवी एफ 11 उपग्रह प्रक्षेपण यान 13वीं उड़ान भरेगा।
- यह उपग्रह प्रक्षेपण यान जीसैट 7-ए को भू समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में स्थापित करेगा।
- लांचर से अलग होने के कुछ दिन बाद ही सैटेलाइट अपनी कक्षा में स्थापित हो जाएगा।
